शहादत हज़रत अली पर ग़मज़दा रहेंगे मुस्लिम इलाक़े-इफ्तारी के लिए नहीं चढ़ेगी कढ़ाई

हज़रत अली की शहादत पर दो वर्षो की बन्दीशों के बाद इस वर्ष निकलेगा शबीहे ताबूत व जुलूस
दरियाबाद , करैली , रानीमण्डी , बख्शीबाज़ार , रौशनबाग़ चक ज़िरो रोड मे होंगी शहादत ए अली फर मजलिसें
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।पैग़म्बरे इसलाम हज़रत मोहम्मदे मुस्तफा के दामाद ,फात्मा ज़हरा के शौहर हसन और हुसैन के पेदर पहले इमाम हज़रत अली की शहादत पर इस बार कोरोना की बन्दीशें हटने पर कई जगहों पर मजलिसें व जुलूस निकाले जाएँगे। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार माहे रमज़ान की अठ्ठारह की शब से माहे रमज़ान की इक्कीसवीं तक दरियाबाद करैली बख्शीबाज़ार रानीमण्डी व चक ज़ीरोरोड आदि मुस्लिम इलाक़ो मे ग़मज़दा माहौल रहेगा।इफ्तारी के लिए चुल्हे पर कढ़ाई नहीं चढ़ेगी और न ही खाने और इफ्तारी मे अच्छे पकवान बनेंगे।औरते व मर्द काले (स्याह) लिबास मे मजलिस मातम मे शामिल होंगे।माहे रमज़ान की उन्नीसवीं 21 अप्रैल ब्रहस्पतवार को प्रातः 7:30 बजे रानीमण्डी स्थित धोबीगली मे मिर्ज़ा काज़िम अली के इमामबाड़े मे भोर मे मजलिस होगी मौलाना ज़ीशान हैदर मजलिस को खिताब करेंगे।बाद मजलिस गुलाब व चमेली के फूलों से सजा कर ताबूत हज़रत अली की ज़ियारत कराई जायगी।ज़ैग़म अब्बास मर्सियाख्वानी पढ़ते हुए जुलूस लेकर रानीमण्डी की गलियों मे गश्त करते हुए आज़म हुसैन के इमामबाड़े पर जुलूस को खत्म करेंगे।उस इमामबाड़े पर भी मजलिस होगी।वहीं करैली के जेके आशियाना मे भी मस्जिद मरहूम अलहाज सैय्यद वज़ीर हसन से 19 रमज़ान 21 अप्रैल ब्रहस्पतवार को फजिर की नमाज़ के बाद जुलूस सुबहे ज़रबत निकाला जायगा जो गलीयों मे भ्रमण के बाद मौलाना डॉ शमसी साहब के मकान पर मजलिस के बाद खत्म होगा।वहीं 19 रमज़ान की शब मे रौशन बाग़ मे सैय्यद मतलूब हुसैन के अज़ाखाने पर मजलिस होगी।शबीहे ताबूत की ज़ियारत के साथ अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी।बीस रमज़ान 22 अप्रैल शुक्रवार को करैलाबाग़ मे मुसल्ला ए ज़ीशान मे मोमनीन की तरफ से बाद नमाज़ मग़राबैन मजलिस का आयोजन होगा।मौलाना आमिरुर रिज़वी मजलिस को खिताब करेंगे और अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया नौहा और मातम करेगी।दूसरी ओर 20 रमज़ान घंटाघर स्थित इमामबाड़ा सय्यद मियाँ मे मजलिस होगी वहीं रानीमण्डी चकय्यानीम स्थित इमामबाड़ा कोठी नवाब साहब बीस रमज़ान को रात्रि 9 बजे जुलूस निकाला जायगा जिसमे शहर की मशहूर ओ मारुफ पाँच अन्जुमन शरीक होगी।आयोजक असग़र अब्बास के अनुसार सभी अन्जुमने नौहा और मातम करते हुए जुलूस को बच्चा जी धरमशाला के पास शाहरुक़ क़ाज़ी के आवास तक लेकर जाएँगी।




