बीकेटी में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में दिखा जोश,कहा- शिक्षा और सुरक्षा पर किया मतदान

बीकेटी, लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने कतार में लगकर पहली बार मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाई।मतदान करने के बाद उत्साहित युवाओं ने सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर की। विधानसभा क्षेत्र में 518 बूथ और 263 मतदान केंद्र बनाए गए है। हर बूथ पर युवाओं के चेहरे पर उत्साह दिखाई दे रहा था। कोई युवा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों के लिए मतदान की बात कहता रहा।
बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बुधवार को विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने को लेकर बीकेटी विधानसभा के चन्द्रिका देवी रोड पर स्थित कठवारा, रामपुर देवरई स्थित मतदान केंद्रों पर युवाओं में अच्छा खासा जोश दिखाई दिया। पहली बार मतदान करने के लिए युवक-युवतियां अपने परिजनों के साथ बूथों पर पहुंचे।इसके बाद युवाओं ने सेल्फी लेकर अपनी प्रतिक्रिया और अनुभव को जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए फोटो अपलोड की।पालपुर गांव के युवा सितिन कुमार ने बताया कि उन्होंने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है। वोट डालने के लिए एक दिन पहले से ही काफी उत्साहित थे।बताया कि, वह अपनी मम्मी और पापा के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे है।और कहा कि मैं शिक्षित हूँ और देश के विकास में मेरा योगदान रहेगा।वहीं अमानीगंज में कृति निगम व दिशा निगम ने कहा कि मतदाता बनना मेरे के लिए खुशी का विषय था। सुबह बूथ पर पहुंचकर अच्छी सरकार के गठन और अच्छे प्रतिनिधि के लिए वोट डाला।गौरतलब है कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बूथों पर अर्धसैनिक बल व पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।



