परिवारवादी पार्टियों के हाथों में देश सुरक्षित नहीं-नरेन्द्र मोदी

हमारी डबल इंजन की सरकार कौशांबी के विकास में जुटी है-नरेन्द्र मोदी
( अनुराग शुक्ला )कौशांबी ( अनुराग दर्शन समाचार )। बुधवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के पीछे मैदान में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। इन्हें राष्ट्रहित के कार्य से दिक्कत होती है। साथ ही उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि उस सरकार के दौरान खनन घोटाला, एंबुलेंस घोटाला, खाद्यान्न घोटाला और रिवरफ्रंट घोटाला हुआ है। इस सरकार ने आंतकवादियों को बचाने का कार्य किया है। यह धरती संत मलूकदास, माता रत्नावली और दुर्गा भाभी जैसे महान व्यक्तित्वों की धरती है। मां गंगा और यमुना से सिंचित इस पावन धरती और यहां के लोगों का मैं आदर पूर्व अभिनंदन और प्रणाम करता हूं। ऐसा कहने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना भाषण शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कौशांबी में शक्ति पीठ शीतला माता का धाम है। राम वनगमन मार्ग है। प्रभाष गिरि पर्वत है। महात्मा बुद्ध का चातुरमासा स्थान है। कौशांबी, महाभारत, रामायण और पुराणों तक में प्रशिकद्ध नगरी है। घोर परिवारवादियों ने कौशांबी को विकास से वंचित रखा। हमारी डबल इंजन की सरकार कौशांबी के विकास में जुटी है। हमारी सरकार गांव-गांव तक सड़क पहुंचा रही है। सड़कों को चौड़ा कर रही है। गंगा और यमुना पर बने पुल, कौशांबी में कई जगहों पर बने ओवर ब्रिज, अंडर पास हमारी सरकार का प्रयास है। बौद्ध सर्किट को बीजेपी ने जोड़ा। राम वन गमन पथ का काम भी चल रहा है।भाजपा की सरकार ने राशन कार्ड को पोर्टेबल बनाया। अब कहीं से भी राशन लिया जा सकता है। हमने वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा ले आए। देशभर में यही व्यवथा लागू हैं। कौशांबी का कोई भी व्यक्ति देश में कहीं भी राशन ले सकता है। कोरोना के काल में कुछ मौसमी नेताओं काोभी आप ने देखा है। कोरोना कंट्रोल हुआ तो नेता आए। कोरोना आया तो वह गायब हा गए। चुनाव आया तो नेता आए। चुनाव गया तो विदेश चले गए। यह लोग यूपी की जनता को वैक्सीन लगवाने को लेकर भड़काते रहे। खुद चुपचाप वैक्सीन लगवा लिए। ऐसे मौसमी नेताओं को जनता पहचानती है। मौसमी नेता दस मार्च के बाद फिर घूमने निकल जाएंगे।
भाजपा सरकार यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं काे बेहतर बना रही है। कौशाांंबी के मंझनपुर में मेडकल कालेज, सिराथू में मिनी आक्सीजन प्लांटा, यहां का ट्रामा सेंटर हमारी संकल्प को साबित कर रहा है। सपा के काल में कानून व्यवस्था पंगु हो गई थी। गुंडे किसी का भी घर कब्जा कर लेते थे। बहन बेटियां घर सेे नहीं निकल पाती थी। अब परिस्थिति बदली है। पहले शासन नहीं शोषण होता था। हमने सेवा का रास्ता चुना। वह अपने खांदानी महोत्सव मनाते थे। हमने दीपोत्सव मनाया। वह नैकरी के नाम पर लूट मचाते थे। योगी के सरकार में बिना पक्षपात रोजगार दिया गया।मोदी ने लोगों से कहा आप बताएं कि आतंक को जड़ से उखाड़ना चाहिए कि नहीं। देश को बार्बद करने जो आतंकी निकले थे, उन्हें अदालत ने सजा सुनाई। आप बताएं, निर्दोश लोगों को मारने वालों को सजा हुई तो अच्छा लगा या नहीं। आप सब को अच्छा लगा, देशभर को अच्छा लगा पर इन घोर परिवारवादियों ने देश हित से जुड़े इतने महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत भी नहीं किया। यह क्यों चुप हैं, न्यायपालिका ने सजा दी। आप के मुंह पर ताला क्यों लग गया भाई। यह लोग आतंक के सामने आंख पर पट्टी बांध कर बैठने वाले हैं। यह आंतंक में वोट खोजने वाले हैं। इन लोगों को राष्ट्र के सम्मान से जुड़ी हर बात से दिक्कत है।




