Latest

ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वामी नारदानंद आश्रम का 92वां वार्षिक अधिवेशन

ध्वजारोहण कर अधिवेशन का शुभारम्भ करते पीठाधीश्वर

नैमिषारण्य,सीतापुर ( अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ स्थित स्वामी नारदानन्द आश्रम का 92वां वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को आश्रम के पीठाधीश्वर जगदाचार्य स्वामी देवेन्द्रानन्द सरस्वती की तत्वावधान में ध्वजारोहण के साथ आरम्भ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु संत एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के दौरान पीठाधीश्वर जगदाचार्य स्वामी देवेन्द्रानन्द ने आश्रम के संस्थापक स्वामी नारदानन्द के संस्मरण सुनाये। शिक्षा सुधार समिति के वरिष्ठ सदस्य और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुनीन्द्र अवस्थी ने कहा कि आश्रम की इतनी वृहद व्यवस्था के संचालन में अनेकों व्यवधान आते रहते हैं। किंतु संतों के आशीष एवं मां ललिता की कृपा से सब सुचारु रूप से संचालित है और आश्रम की परम्परा इसी भांति आगे भी चलती रहे। इसके साथ ही उन्होंने आये हुये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्वामी शास्वतानंद, स्वामी प्रभु प्रेमानंद फर्रुखाबाद, एसआर सिंह, आरएन त्रिपाठी, कैलाश दीक्षित, संजय शास्त्री, स्वामी विद्यानन्द सरस्वती, समिति के उपाध्यक्ष ठाकुर शिवराज सिंह, मंत्री राम दास पाठक, शांतिदेव त्रिपाठी, प्रधान पति विनीत मिश्रा, आचार्य सर्वेश शास्त्री, आचार्य मुकुंदराम, साध्वी मुमुक्षा देवी, राज नारायण पाण्डेय, आचार्य राम भजन मिश्र समेत बड़ी संख्या में साधु संत, ब्रह्मचारी व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। समिति के उपमंत्री शान्तिदेव त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास अनूप ठाकुर द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button