Latest

अवैध वसूली को खनिज विभाग ने खडे किये दो गुर्गे

चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार )। जिले में इन दिनों खनिज माफियाओं का बोलबाला है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने को भले ही खनिज विभाग कार्रवाई की दुहाई दे रहा हो, लेकिन कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने जाहिर कर दिया कि खनिज विभाग के दबंग इंस्पेक्टर ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी में चलकर खुलेआम अवैध वसूली कर रहे हैं। गुरुवार को दबंग खनिज इंस्पेक्टर के आगे जिले का आला अधिकारी नतमस्तक होते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का खुलेआम खनिज इंस्पेक्टर उपयोग कर रहे है। प्रशासन मूकदर्शक बना दिख रहा है। सूत्रों ने बताया कि अब खनिज विभाग के अधिकारी के दो गुर्गे अवैध वसूली को जिले में तैनात कर दिए गए हैं। जो ओवरलोड ट्रक को रास्ते में रुकवा कर खुलेआम अवैध वसूली करते हैं।
खनिज अधिकारी की शह पर अब जिले में अवैध लोडिंग व अवैध खनन का ठेका गुर्गों को दे दिया गया है। जो खुलेआम अब ओवरलोड ट्रकों के साथ अवैध खनन कर रहे खनिज माफियाओं से वसूली करके ईमानदारी से वसूली धनराशि जिम्मेदारों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। खनिज अधिकारी के पूर्व कार्यकाल की बात करें तो यह किसी से छिपा नहीं है कि खनिज अधिकारी हमीरपुर में तैनात थे। जहां इनके अवैध खनन व अवैध वसूली की जमकर चर्चा रही है। चित्रकूट जिले में आते ही धीरे-धीरे चित्रकूट जिला अवैध खनन के साथ अवैध वसूली का अड्डा बनता चला जा रहा है। अब देखना यह है कि कब तक जिले में अवैध खनन व खनिज माफिया सक्रिय होते रहेंगे। गुर्गों के माध्यम से जिले में कब तक अवैध वसूली चलती रहेगी। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई की जगह चुप्पी साधते नजर आते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button