Latest

काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर हुई कार्यवाही

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।सिपाहियों को ट्रेनिंग देने में लापरवाह व फिसड्डी साबित हुआ। पुलिस कर्मी हुआ निलम्बित। शुरू हुई कठोर विभागीय कार्यवाही जिसको लेकर

मुख्य आरक्षी (प्रोन्नत) शमशेर बहादुर सिंह को RTC MAJOR पद पर तैनात किया गया था। इन्हें सिपाहियों को अच्छी ट्रेनिंग देनी चाहिए थी। उनकी वर्दी और अनुशासन चेक करते रहना चाहिए था, पर इनके द्वारा लगातार ढुलमुल रवैया अख़्तियार किया जा रहा था। आज शुक्रवार की परेड के दौरान एसएसपी के निरीक्षण के दौरान भी उपरोक्त तमाम कमियाँ नज़र आईं । कई सिपाही बेल्ट तक सही से नहीं पहने थे तथा ड्रिल की कार्यवाही में भी काफ़ी कमियाँ पाई गईं । जिसके फलतः कठोर कार्यवाही की गई है। सी ओ लाइन और दोनों आर आई से भी जवाब तलब किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button