Latest

सांसद ने सरकारी सामुदायिक रसोई घर का किया औचक निरीक्षण मजदूरों को बांटा भोजन पैकेट

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) आज इलाहाबाद की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने कोविड-19 लाकडाउन के दौरान आई.टी.आई. सड़वा स्थित श्रद्धा गेस्ट हाउस महुवावारी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सांसद प्रो0 रीता जोशी ने सामुदायिक रसोईघर में रोज बन रहे खाने का ब्यौरा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी करछना भी पहँुच गए। निरीक्षण में तैयार भोजन के पैकेट एवं खाना देखकर सांसद प्रो0 रीता जोशी संतुष्ट दिखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों एवं गरीब जनमानस को लगातार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है एवं जिला प्रशासन का लगातार प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। सांसद प्रो0 रीता जोशी ने कहा कि सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और आम जनमानस से अपील की कि लाॅकडाउन एवं सामाजिक दूरी का पालन करेें और आस-पास कोई व्यक्ति भूखा न रहें
इससे पूर्व इलाहाबाद सांसद प्रो0 रीता जोशी ने महानगर भाजपा द्वारा आयोजित शिविर में लेप्रोसी मिशन चैराहा स्थित टोल प्लाजा पर दूर-दराज से आए प्रवासी एवं मजदूरों को भोजन का पैकेट दिया और वहाँ पर मौजूद प्रवासी एवं मजदूरों से उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, संत प्रसाद पाण्डेय(जनसम्पर्क), अभिषेक शुक्ला, रंजीत सिंह, दिलीप केसरवानी, राकेश जायसवाल, विजय पुर्सवानी, उषारानी, विजय बहादुर सिंह एवं मनु कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button