Latest

भारतीय लोकसेना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए धर्मेंद्र मौर्य

( अनुराग शुक्ला ) लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रांतीय कार्यालय गोमती नगर लखनऊ में भारतीय लोक सेना की कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमेश कुमार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 हेतु धर्मेन्द्र मौर्य का नाम प्रस्तावित किया गया जो पार्टी के सभी सदस्यों सहर्ष सहमति प्रदान की। धर्मेन्द्र मौर्य इससे पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदों पर काम किये है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी है । 6 जुलाई 2016 को भारतीय लोकसेना पार्टी का गठन किया गया । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्धारा पंजीकृत किया गया । पार्टी का उद्देशय जाति विहीन समतामुलक समाज की स्थापना कर शहीद क्रांतिकारी भाई बहनो के सपनो का स्वर्भाणिम भारत बनाना है ।
धर्मेन्द्र मौर्य ने पार्टी अध्यक्ष सोमेश कुमार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “हम आप के नेतृत्व में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जो भारतीय लोक सेना पार्टी का संकल्प ” स्वर्णिम भारत बनाने की है उसके लिए आप एवं पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा ।
सभी मित्रों एवं सदस्यों को हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
धमेंद्र मौर्य पेशे से फ़िल्म निर्माता /निर्देशक / लेखक है । इन्होंने कई फिल्मों को लिखा है, उसका निर्माण किया है तथा निर्देशन भी किया है साथ सरकारी डॉक्यूमेंट्री, एवं एड , और अवार्ड शो भी किया है जैसे कि भईल तोहरा से प्यार I Love You(भोजपुरी फ़िल्म 2017 में रिलीज) जनरेशन ऑफ टुडेज रोमांस (निर्देशक-हिंदी वेब फ़िल्म मैक्स प्लेयर 2021) एसटीपी डॉक्यूमेंट्रीउत्तर प्रदेश जल निगम (निर्माता एवं निर्देशक 2019) कोविड-19उत्तर प्रदेश जल निगम लखनऊ (एड फ़िल्म 2020) सृष्टि धूप (एड फ़िल्म 2013) मितवा थिएटर अवार्ड 2011 12,13, 14 (आयोजन एवं निर्देशन) आने वाली फिल्मों में दक्षिण भारतीय फिल्म दिया (एमज़ॉन प्राइम )का हिंदी रीमेक । धर्मेन्द्र मौर्य पार्टी के गठन के समय से जुड़े हुए है जिनकी पार्टी के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी को देखते हुए उन्हें पार्टी में अहम कार्यभार देते हुए प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनाया गया है ।

Related Articles

Back to top button