Latest
सांसद केशरी देवी पटेल ने किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मुख्य मंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के समस्त 1535 थानों पर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ के क्रम में जनपद के थाना कर्नलगंज में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ मा0सांसद केशरी देवी पटेल द्वारा किया गया।
जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद
।इस शुभ अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश,पुलिस महानिरीक्षक प्रयाग राज परिक्षेत्र के 0 पी0 सिंह,पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज अवन कुमार दीक्षित एवम थाने के सभी उप निरीक्षक तथा पुलिस कर्मी उपसिथिति रहे।


