Latest
करछना में सहारा और पल्स कंपनी के खिलाफ राजपाल को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के निर्देश पर करछना विधानसभा में सहारा और पल्स कंपनी के खिलाफ राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी करछना को सौपा।
ज्ञापन कमेटी का नेतृत्व प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, वरिष्ठ नेता रंगराज सिंह, दिनेश सोनी, अमजद अंसारी, प्रकाश पांडेय. आयुष मिश्रा, सत्यम सिंह, वीरेंद्र चौबे, मिश्र बंधू बंटू यादव, अलोक शुक्ल, सनी, सुरेश पटेल, सुनील आदि रहे।
भारी बरसात में 12 बजे से कांग्रेसी जनता के लिए तहसील पर डटे रहे, कोई अधिकारी नहीं था। ऐसे में उप जिलाधिकारी महोदया को फ़ोन पर अवगत कराया तो वो 3 बजे ज्ञापन लेने आई। राघवेंद्र सिंह ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन पढ़कर सुनाया। इसके बाद कार्यकर्ता नारे लगाते हुए प्रदर्शन का समापन किया।




