कार्यकर्ता भाजपा समर्थित प्रत्याशी के चुनाव चिन्हों को घर-घर पहुचा दिए तो रिकार्ड जीत होगी-महेश चन्द्र श्रीवास्तव

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सांसद, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और चुनाव संयोजकों संग की बैठक।
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रयागराज मे रविवार को सायं काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने यमुनापार गंगापार, महानगर के जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों जिला चुनाव संयोजक सह-संयोजक के साथ पंचायत चुनाव के पूर्व की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समय से पूर्व मतदाता पर्ची,पन्ना प्रमुख,परिवार प्रमुख,बूथ अभिकर्ताओं को तत्काल गठन कर पूरी तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतू महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालते हुए युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,किसान मोर्चा,पिछला मोर्चा,अनूसूचित मोर्चा,शोशल मीडिया को तत्काल चुनावों मे जमीनी स्तर से लगकर भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों के भारी जीत हेतू गांव-गांव, घर-घर सम्पर्क करने की जरूरत है। अगर आपने घर-घर भाजपा समर्थित प्रत्याशी यानी योगी मोदी के चुनाव चिन्ह पहुंचा दिए जो जीत हमारी सुनिश्चित है। बैठक में सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, जिला प्रभारी ओंकार केसरी, जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती, जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे, विधायक बारा डाँ.अजय कुमार,एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी कृष्ण दास गुप्ता,आदेश सिंह,शिवम तिवारी, आदि के मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों संग अलग से बैठक कर आगामी महत्वपूर्ण योजनाओं पर मंथन करते हुए जीत सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श करते हुए योजनाएं बनाई। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।



