Latest

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीस मिश्र ने शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी का आशीर्वाद लिया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीस मिश्र ने जतीपुरा रोड स्थित आद्य शंकराचार्य आश्रम पहुँचकर शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया । शंकराचार्य महाराज जी का चातुर्मास्य गोवर्धन तलहटी में चल रहा है । साथ में पूर्व मंत्री नकुल दुबे पूर्व विधायक राजकुमार रावत जोनल कोडिनेटर दारा सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे। सर्वप्रथम आद्य शंकराचार्य भगवान की चरण पादुकाओं का पूजन कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया । अनेक धार्मिक सामाजिक राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button