जगत तारन गर्ल्स पीजी कॉलेज में लैंगिक संवेदनशीलता संबंधी विधान पर व्याख्यान का आयोजन

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।जगत तारन गर्ल्स पीजी कॉलेज, महिला प्रकोष्ठ की तरफ से भारत में लैंगिक संवेदनशीलता संबंधी विधान पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर सनोवर हैदर, विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग , एमबीपीजी कॉलेज लखनऊ को आमंत्रित किया गया । डॉक्टर हैदर एक सामाजिक कर्ता भी हैं डॉक्टर हैदर इस अवसर पर महिला अधिकारों संबंधी प्रमुख विधानों पर चर्चा की इसके अलावा उन्होंने लैंगिक असमानता एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित प्रावधानों से छात्राओं को अवगत कराया इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के प्रश्न का भी उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर दीपशिखा बनर्जी ने अतिथि का स्वागत करते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए छात्राओं की भूमिका एवं उनकी क्षमता के निर्माण के लिए इस तरह के कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर प्रतिमा चैतन्य ने अतिथि का परिचय देते हुए व्याख्यान के विषय से छात्राओं को अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन डॉ रमा गुप्ता स्व धन्यवाद प्रस्ताव डॉक्टर रीना यादव के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के अन्य सदस्य डॉक्टर अजीता ओझा ,डॉ निर्मला गुप्ता, डॉक्टर दर्शन कुमार झा ने कार्यक्रम के संचालन में तकनीकी सहयोग दिया।



