Latest

अखिलेश भइया के सम्मान में, बाबा यादव मैदान में

सैकड़ों गाड़ियों के काफिला और हजारों जन सैलाब के साथ सपा में शामिल हुए प्रेम नारायण बाबा यादव और ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिलेश भइया के सम्मान में, बाबा यादव मैदान में। जी हां अखिलेश यादव के सम्मान में प्रेम नारायण (बाबा यादव) मैदान में उतर गए हैं। पिछले 25 वर्षों से निर्दल प्रत्याशी रहकर समाज की सेवा करते आ रहे और हर चुनाव जीतते रहे प्रेम नारायण (बाबा यादव) अब समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए सपा में शामिल हुए हैं। ताकि क्षेत्र के विकास में और भी बढ़ावा हो। फ़िल्म अभिनेता पप्पू यादव की धर्मपत्नी ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव भी काफिले में शामिल थीं और वह भी अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा और अभिनेता पप्पू यादव की पत्नी ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव काफी लोगों के साथ अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा को हर वर्ग और हर बिरादरी के लोग पसन्द करते हैं और तमाम बिरादरी के लोग उनके साथ गए और सपा में शामिल हुए। अखिलेश यादव को प्रेम नारायण यादव बाबा और उनकी भयहु रेखा यादव ने चांदी का गदा और मुकुट भेंट किया।
बाबा यादव और रेखा यादव के सपा में शामिल होने पर मड़ियाहूं ब्लॉक के क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर छा गई है।आपको बता दें कि रेखा यादव नवनिर्वाचित मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख हैं। रेखा यादव लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए और जनता की सेवा के लिए सदा तैयार रहती हैं। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव निर्दल प्रेम नारायण यादव बाबा (जिला पंचायत सदस्य) की भयहु हैं। फ़िल्म अभिनेता पप्पू यादव के बड़े भाई प्रेम नारायण बाबा विधान सभा वार्ड नम्बर 48 से निर्दलीय चुनाव लड़कर हजारों वोट से विजयी हुए हैं। और अब हजारों लोगों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button