FEATUREDLatestकुंभगंगा तट सेप्रदेशमेला समाचार

लखनऊ पहुंचे मंत्री नन्दी,की मुख्यमंत्री से मुलाकात

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने जीत हासिल करने के बाद आज लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश में हासिल हुए प्रचंड विजय की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने बाद मंत्री नन्दी मंत्री परिषद की बैठक में सम्मिलित हुए। नन्दी ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश माननीय प्रधानमंत्री जी की विकासवादी नीतियों एवम् मुख्यमंत्री के सुशासन पर प्रदेश वासियों के अभूतपूर्व विश्वास का परिणाम है।

लखनऊ के लिए प्रस्थान करने के पूर्व मंत्री नन्दी ने मुट्ठीगंज स्थित चुनाव कार्यालय में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात की।

प्रचंड मतों से विजय हासिल होने पर दी शुभकामनाएं

मंत्री नन्दी ने देवत्तुल्य कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आप सभी के स्नेह, प्रेम, सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए हृदय की अनंत गहराइयों से आभार।

Related Articles

Back to top button