Latest
कोविड-19 के अंतर्गत किए जा रहे ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाए प्रशासन – प्रमिल केसरवानी

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों और उनके परिवार के साथ कुछ लोग मौके का नाजायज फायदा उठाकर ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं जैसे श्मशान घाटों पर दाह संस्कार को लेकर तो कहीं पर ऑक्सीजन एवं ऑक्सीजन के सिलेंडर के नाम पर हजारों हजारों रुपए की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है।
जिससे लोगों के अंदर आक्रोश व्याप्त हो रहा है ऐसे में जिला प्रशासन से हमारी मांग है जो लोग इस प्रकार के ब्लैक मार्केटिंग का कार्य कर रहे हैं । उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कड़े से कड़े कदम उठाएं।



