नागेश्वर धाम दण्डी स्वामी आश्रम में 75वीं स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजा रोहण

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री नागेश्वर महादेव मंदिर श्री दण्डी स्वामी आश्रम अरैल में अपने भक्तों के साथ नागेश्वर आश्रम के छत पर बड़े हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।झंडारोहण करते हुए स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने शहीद हुए वीर सपूतों को सभी डंडी सन्यासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और झंडारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राष्ट्रगान गाया उसके पश्चात सभी भक्तों में स्वतंत्रता दिवस की खुशी पर मिठाई वितरित किया। महाराज श्री ने बताया हमेशा 26 जनवरी को माघ मेले में झंडारोहण कार्यक्रम किया जाता रहा है। इस बार महाराज श्री चतुर्मास प्रयाग में कर रहे हैं इसलिए यहां पर रहने की वजह से आज उन्होंने 15 अगस्त की 75 हुई स्वतंत्रता दिवस का झंडारोहण किया साथ में क्षेत्रीय लोगों को मिष्ठान और फल वितरित किया।




