प्रान्तीय नाई ठाकुर सुधार सभा ने संकल्प लिया- गंगा की सफाई का कार्य निरन्तर चलता रहेगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रान्तीय नाई ठाकुर सुधार सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों के तत्वाधान में आज माँ गंगा, यमुना, सरस्वती के पावन तट पर सफाई अभियान कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ किया गया । सभी ने संकल्प लिया कि गंगा की सफाई का कार्य निरन्तर चलता रहेगा। जिसका नेतृत्व सभा के
अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला अयोग की सदस्य एवं भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती अनामितका चौधरी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत
के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ६ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निरन्तर प्रयास से गंगा सफाई का कार्य देश-प्रदेश में युद्ध स्तर पर चल रहा । हम प्रदेशवासियों को यह संकल्प लेना है कि गंगा की सफाई स्वच्छ भारत होने का कार्य करना है। सफाई अभियान में संजय ममगाई, जोनल अधिकारी, नगर निगम दिलीप सेन, देवी दीन सेन, प्रेम शंकर, रमेश सेन, दिलीप शर्मा, मनीष शर्मा, राम जी शर्मा, संजय शर्मा, विक्रम निषाद इत्यादि लोग शामिल थे।

