आर्थिक व श्रमिकों के हालात पर रखे विचार,ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में वेबिनार
प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में शनिवार को दो दिनी अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का समापन हुआ। संयोजक डॉ. हर्ष मणि सिंह ने बताया कि वेबिनार में 12 वक्ताओं ने अपने विचार साझा किये।
20 राज्यों के सहायक प्राध्यापक और रिसर्च स्कॉलर ने भाग लिया। भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक और कार्यकारी सहायक डॉ. विनीत श्रीवास्तव ने कोविड -19 महामारी के दौरान पूरी आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डाला। डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बिहार के प्रवासी श्रमिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया।
डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि कोरोना के प्रकोप के कारण अर्थव्यवस्था को कैसे चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. आलोक राय ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी के प्रभाव और इस लॉकडाउन से प्रभावित प्रवासी श्रमिकों पर कैसे ध्यान केंद्रित किया।
प्रो. मनमोहन कृष्ण ने अपने संबोधन में पूर्व और बाद के कोविड-19 युग में प्रवासी श्रमिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया। गरिमा मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. मान सिंह, डॉ. सुमन, डॉ. सत्य व्रत शुक्ल मौजूद रहे।




