अल्लाह की रज़ा के लिए करें क़ुरबानी-दिखावे से रहें दूर
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ईद उल अज़हा पर सरकारी गाईड लाईन का शत प्रतिशत पालन करते हुए घरों में पढ़ी जाएगी ईद ए क़ुरबाँ की खास नमाज़। सामाजिक व धार्मिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी,शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी व मातमी अन्जुमनों की बख्शी बाज़ार में हुई आवश्यक बैठक में लोगों से ईद उल अज़हा पर अदा की जाने वाली खास नमाज़ और क़ुरबानी के सिलसिले में बैठक कर क़ौमो मिल्लत से आग्रह किया गया की सरकारी गाईड लाईन का शत प्रतिशत पालन करते हुए शान्ति और आपसी सदभाव को क़ायम रखते हुए पर्व को मनाएँ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी ने कहा की शासन और प्रशासन से ईद उल अज़हा पर कुछ रियात की मांग की गई थी लेकिन अभी तक ऐसा कोई दिशा निर्देश नहीं आया ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है की हम सब हिन्दुस्तान की गरीमामयी परम्परा का निर्वाह करते हुए ईद उल अज़हा और रक्षा बन्धन पर एक दूसरे धर्मों का सम्मान करते हुए शासन के दिशा निर्देश का पालन करें। इस मौक़े पर रिज़वान जव्वादी,मिर्ज़ा अज़ादारहुसैन,मो०शारिक़,शाहिद अब्बासरिज़वी,शादाबज़मन,मो०इसराइल,मशहदअलीखाँ,किताबअली,सै०मो०अस्करी,काशान सिद्दीक़ी,अब्दुल समद,सामिन खान,ज़िशान खान,अब्दुल ज़र्रार खान,सामिन अब्बास आदि उपस्थित रहे।


