पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण जरूरी- डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौड

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर नरेंद्र कुमार गौड़ ने किए भाजपा कार्यकर्ताओं को वृक्ष वितरण
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर के द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत भाजपा शिवकुटी मंडल के द्वारा अंबेडकर पार्क तेलियरगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़ ने कार्यकर्ताओं को वृक्ष वितरित करते हुए कहा कि पर्यावरण की शुद्धता मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की अपनी स्वयं की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को शुद्ध रखें और इसके लिए वृक्षारोपण का कार्य जरूर करें और उसका संरक्षण भी करें। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का सौंदर्य ही नहीं बल्कि उसका संरक्षण भी करता है और मानव जीवन को फल फूल और ऑक्सीजन प्रदान करता है।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने किया । इस बाबत जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को नीम आम आंवला जामुन सागवान पीपल बरगद पाखरं केला अमरूद आदि के वृक्ष वितरित किए गए और लगाए गए।इस वृक्षारोपण अभियान में मुख्य रूप से देवेश सिंह राजेंद्र मिश्रा राघवेंद्र सिंह देवेंद्र मिश्रा डॉ शैलेश राजू पाठक गिरजेश मिश्रा सचिन मिश्रा के एम त्रिपाठी सरोज गुप्ता आदि मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।




