Latest

नवीन यादव सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनोनीत

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । समाजवादीपार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से नवीन यादव को प्रयागराज जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है l महानगर अध्यक्ष राम नरेश सविता एवं महानगर महासचिव सचिन दास बाल्मीकि को बनाया गया है l नवीन यादव सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव के पुत्र हैं l युवा कार्यकर्ताओं में जुझारू एवं विचारवान कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं l राम नरेश शर्मा (सविता) एवं सचिन दास बाल्मीकि की भी सपा के संघर्षों एवं कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी रहती है l सपा लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, महानगर महासचिव रवींद्र यादव एडवोकेट, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, संदीप यादव, संतलाल वर्मा, महेंद्र निषाद, दिनेश यादव, इंद्र नाथ मिश्रा, ननकऊ यादव, आर एन यादव, नाटे चौधरी, महबूब उस्मानी, आदि ने बधाई दी है l

Related Articles

Back to top button