Latest

इविवि: क्रेट के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर यानी मंगलवार से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। यह निर्णय छात्रों की मांग पर प्रवेश प्रकोष्ठ ने लिया है। अब क्रेट के लिए छात्र 30 सितम्बर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि इविवि एवं संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न विषयों में क्रेट के लिए 28 जुलाई से आवेदन मांगे गए थे। कुल 634 सीटों के लिए पांच सितंबर को अंतिम तिथि तय की गई थी। इस अवधि में कुल 10013 ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि, 6561 ने अंतिम तौर पर आवेदन फॉर्म सबमिट किया था। इसी बीच छात्रों ने प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल को पत्र लिखकर आवेदन के लिए एक और मौका मांगा। उन्होंने पत्र को संज्ञान में लेकर कमेटी से चर्चा के बाद आखिरी मौका देने का फैसला लिया। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि 15 सितम्बर से आवेदन लिए जाएंगे। 30 सितंबर को अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button