Latest

केंद्र के आर्थिक पैकेज जैसा ह्रश्र प्रदेश रोजगार अभियान का होगा-रेवती रमण

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। ।राज्यसभा सांसद कुवंर रेवती रमण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार योजना की धोषणा के अवसर पर कहा कि यह भी 20लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की जो जोर शोर से धोषणा कि गई थी उसी तरह का हृश्र होगा जिसमें मिलना किसी को कुछ नहीं है।

केंद्र -प्रदेश की सरकार इस कोरोना महामारी मे भी एक से एक जुमला देकर सिर्फ जनता का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी से भटकाने से ज्यादा कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि 20 लाख रुपये की जो धोषणा हुए आज लगभग महीने भर होने को आये पर हकीकत धरातल पर किसको कितना मिला इसकी कोई जानकारी नहीं है ।

सरकार सिर्फ आकंड़े पेश करतीं हैं।इसी तरह आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का हृश्र होगा जो सरकारी आकड़ों तक ही सीमित हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि मनरेगा में मोदी सरकार ने 2014 से पैसा देना बंद कर दिया क्योंकि यह यूपीए सरकार की योजना थी अब उसी मे पैसा देकर लाखों रोजगार का ढिंढोरा पीटा जा रहा है मोदी सरकार की अपनी कोई योजना नहीं है।

2करोड़ नौकरी प्रति वर्ष देने की धोषणा 2014में किया था 6साल बीतने पर कितनी नौकरी बेरोजगारों को दी इसका जबाब नहीं है सरकार के पास सिर्फ नया नया शगूफा छोड़ते रहते हैं जिसमें जनता उलझी रहें।
सासंद ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता की नब्ज पकड़ ली है कि कितना भी देश का हर ऐसेट (सरकारी कम्पनी, प्राफिट वाली संस्था, खादान)बेच दो ।और गैस ,पेट्रोल ,डीजल,के दाम बढाते जाओ, टैक्स लादते जावों जब जनता महंगाई से कहारने लगें तो उसे देश भक्ति का इंजेक्शन लगा दो वो फिर सब कुछ भूल कर जय जय मोदी करनें लगेंगी।इसी मूल्यमंत्र पर मोदी सरकार चल रही हैं उसको जनता की तकलीफों से कोई वास्ता नहीं है।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि 85000 जान बचाने की शाबासी मोदी जी ने योगी जी को दिया पर यह नहीं बताया कि उत्तर प्रदेश में कौन सा नया इलाज किया गया या नया अस्पताल बनाया गया कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सिर्फ 600 लोग मरें इसपर वाहवाही लूटीं जा रही हैं जो सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर हाथ खडे़ कर दे की मेरे बस में नहीं है वो कोरोना से क्या लडे़गी बस जनता आत्म निर्भर हो गई हैं और इस महामारी से खुद लड़ रही हैं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बिहार की जनता का इम्मयुनिटी इतनी स्ट्रांग हैं कि गंदगी, नाले के किनारे, बत्तर पेयजल के साथ जीवनयापन करते हैं इसलिए ये कोरोना जैसा संक्रमण उनका कुछ नहीं कर पा रहा हैं मोदीजी ने अमेरिका, इंग्लैंड, इटली के लोग जब भारत भ्रमण के लिए आते थे तो 100% रिफाइंड स्पेशल पेयजल अपने साथ लेकर आते हैं यहाँ का मिनरल वाटर पीने के बाद उनके पेट खराब हो जाते हैं तो उनकी इम्मयुनिटी सिस्टम बहुत कमजोर है जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण का असर उन पर ज्यादा हुआ इसलिए इन देशों की मृत्युदर की तुलना उत्तर प्रदेश से बहुत ज्यादा है तो इसमें सरकार का कोई योगदान नहीं हैं उत्तर प्रदेश की जनता खुद बहुत मजबूत है।

Related Articles

Back to top button