Latest

राज्यपाल आज करेंगी मुविवि में त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के यमुना परिसर में स्थित त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण रविवार 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह लोकार्पण समारोह समिति के सदस्यों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देती रहीं। सामुदायिक केंद्र की भव्यता देखते ही बनती है। मुक्त विश्वविद्यालय परिवार अपने परिसर में कुलाधिपति के स्वागत को लेकर उत्सुक है।

Related Articles

Back to top button