Latest

सरकार से मांग की दवा व्यवसायियों को भी फ्रंटलाइन वारियर माना जाय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय पन्ना लाल रोड पर संपन्न हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने सरकार से मांग की कि दवा व्यवसायियों को भी फ्रंटलाइन वारियर मानते हुए कोरोना की बूस्टर डोज प्राथमिकता के आधार पर उन्हें लगाई जाए ,दवा का फुटकर व्यवसाई सीधे मरीज के संपर्क में आता है ,उसे पता भी नहीं होता कि दवा लेने वाला व्यक्ति संक्रमित है कि नहीं है ,अतः उसके संक्रमित होने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है। लालू मित्तल ने नई एंटीवायरल दवा मौलीनपीरावीर 200 मिलीग्राम टेबलेट स्ट्रिप एवं बोतल दोनों में उपलब्ध है, एवं इसकी डोज 800 मिलीग्राम सुबह-शाम 5 दिन तक है ।एक टेबलेट की कीमत लगभग 60 से ₹65 के बीच में है जोकि बहुत ज्यादा है, कंपनियों से आग्रह किया जाता है कि इसकी कीमत तत्काल घटाई जाए ताकि आम व्यक्ति भी इसको अफोर्ड कर सके और इसका लाभ गरीब आदमी को भी मिल पाए। अध्यक्ष ने कहा की संगठन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना की जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा इसके लिए कोरोना टेस्टिंग की किट अब उपलब्ध है जिससे मरीज स्वयं से घर पर ही कोरोनावायरस की जांच कर सकता है।मंत्री रवि शर्मा ने सभी दवा व्यवसायियों से अपील किया है कि बिना मास्क के किसी को भी दवा ना दी जाए। राजेश जगवान ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की गुजारिश की । उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने आगे व्यापारियों से दुकान के आगे दूरी बनाकर रस्सी बांधकर या गोल मार्क लगा कर करने की अपील की। बैठक में गौतम गुप्ता ,रमन गुप्ता ,अरशद अली, गोपाल मित्तल ,दुर्गा मेडिकल, अनीता मेडिकल, गुप्ता मेडिकल, अमर ज्योति ,श्री दुर्गा , सुधीर, मोनू आदि दुकानदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button