Latest

महिला सुरक्षा, गरिमा और शशक्तिकरण को जनांदोलन बनाने की आवयश्कता है- महापौर

( अनुराग शुक्ला )बप्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी की अध्यक्षता में प्रयागराज, मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाये गए मिशन शक्ति के प्रथम चरण के अंतिम दिन नगर निगम परिसर में मिशन शक्ति के अंतर्गत नगर निगम प्रयागराज द्वारा महिला हेल्प डेस्क का फीता काट कर उदघाटन किया व विशाल जागरूक रैली निकाली गई, जिसके तहत महिलाओं के उत्थान हेतु नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के लिए जागरूक किया गया । महापौर द्वारा रैली को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया गया । रैली नगर निगम परिसर से प्रारंभ होकर नवाब यूसुफ रोड, महात्मा गांधी मार्ग होते हुए सिविल लाइन्स चर्च होकर पुनः नगर निगम परिसर में समाप्त किया गया । मा० महापौर जी द्वारा महिलाओं के जागरूकता के लिए शपथ भी दिलाई । महापौर जी उदबोधन में कहा…. महिला सुरक्षा, गरिमा और शशक्तिकरण को जनांदोलन बनाने की आवयश्कता है । मिशन शक्ति इसका आधार बनेगा । शशक्त स्त्री, समृद्ध समाज का आधार है । इस दौरान मा० पार्षद नीलम यादव, नामित पार्षद सबीना यास्मीन सिद्दीकी, पार्षद कुसुमलता, पार्षद सरस्वती देवी, पार्षद पूजा कक्कड़, पार्षद सुनीता श्रीवास्तव, पार्षद मीरा देवी, पार्षद गोमती देवी, नामित पार्षद अलका श्रीवास्तव, पार्षद निक्की कुमारी, पार्षद रिंकी यादव, पार्षद हीरामणि तिवारी, अपर नगर आयुक्त रत्नाप्रिया, PO-डूडा वर्तिका सिंह, सोनम जी, जोनल अधिकारी रविन्द्र, जोनल अधिकारी संजय ममगई, अरविंद त्रिपाठी स्टोर इंचार्ज, समस्त कर्मचारीगण आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button