कांग्रेस की विचारधारा व छात्रों की राजनीति में भूमिका पर एनएसयूआई प्रयागराज ने किया गोष्ठी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर के आमंत्रण पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल के प्रदेश समन्वयक प्रोफेसर विनोद चंद्रा अपने इलाहाबाद के दौरे पर समय निकाल इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के छात्रों से मिलने पहुंचे । विश्वविद्यालय पहुंचकर श्री चंद्रा ने सर्वप्रथम शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात छात्रों ने विनोद चंद्रा जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया । प्रयागराज एनएसयूआई के छात्रों के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर बैठकर विनोद चंद्रा जी ने छात्रों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराते हुए प्रशिक्षित किया एवं छात्रों के अनेक प्रश्नों का उत्तर भी दिया। कार्यक्रम में राजीव गांधी स्टडी सर्किल प्रदेश छात्र सचिव एवं शहर अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल अभिनीत कुशवाहा विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रयागराज एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इकाई अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी,जिलाउपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला,कोऑर्डिनेटर धीरेन्द्र सिंह,प्रदेश महासचिव अजय पांडेय बागी,प्रदेश सचिव कमलेश सोनकर,विश्वविद्यालय प्रमुख सत्यम कुशवाहा,कौशाम्बी जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी,जिला महासचिव रजत मिश्रा,जिला सचिव वीरेंद्र यादव,शिवम पटेल,सागर सोनकर,आदि उपस्थित रहे।


