Latest

बसपा संस्थापक कांशीराम को समाजिक संगठनों ने किया याद

उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम का 15वाँ परिनिर्वाण दिवस जनपद के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) और प्रबुद्ध फाउंडेशन के तत्वावधान में सलोरी स्थित रिटा.डिप्टी एसपी बीआर दोहरे के यहां निर्मित समता बुद्ध विहार में मनाया। उक्त अवसर पर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत की शोषित पीड़ित बिखरे हुए समाज को एक सूत्र में बांध कर सामाजिक व राजनैतिक चेतना जगाकर उन्हें हुक्मरान बनने का जज्बा साहेब कांशीराम की देन है। आज जो दलित समाज मे चेतना का जन जागरण हुआ है यह सब बसपा संस्थापक की देन है। बक्ताओ ने उन्हें सत सत नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प दोहराया। उक्त अवसर पर उपस्थित संगठनों के प्रतिनिधियों ने आगामी 2022 के विधानसभा के चुनाव में बसपा प्रत्याशियों को जिताने का निर्णय लिया गया तथा बसपा व बहन मायावती जी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उक्त अवसर पर दावा के सचिव आदित्य कुमार, बोधिसत्व फाउंडेशन के सचिव रामनरेश गौतम, हुबलाल, भोला, संतलाल, बुद्ध अम्बेडकर फाउंडेशन से हरिश्चन्द्र भारतीय, श्रीनाथ, एड.कुमार सिद्धार्थ, आदित्य कुमार, संजय सागर, विपिन कुमार, हिमांशु जैसवार, दीवेन्द्र कुमार, नवीन कुमार सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button