Latest
ज्योतिबा फूले की जयन्ती मनायी गयी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले जी की जयन्ती पर सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आज उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया गया । सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में महान विभूति ज्योतिबा फूले जी के कार्यों, पाखंड एवं अंध विश्वास के खिलाफ उनके संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और सबके लिए सुलभता पर उनके द्वारा किए गए एतिहासिक कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामानन्द भारती, श्याम लाल पाल, महासचिव संदीप सिंह पटेल, राम सुमेर पाल, दान बहादुर मधुर, संदीप यादव, ननकऊ यादव, आर एन यादव, अजय श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, विजय मुन्ना, बिट्टू भारती, बच्चा पासी, सन्तोष यादव, सुरेश यादव, पप्पू इजरायल, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



