Latest

माण्डा पुलिस ने स्मैकियों पर कंसा शिकंजा,एक महिला सहित एक पुरुष गिरफ्तार

माण्डा,प्रयागराज (अनुरागदर्शन समाचार)। पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराधियों व माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुनापार पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में माण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जेठ संग छोटे भाई की पत्नी स्मैक के साथ गिरफ्तार,कई सालों से कर थे स्मैक का कारोबार

मंगलवार की सुबह इंस्पेक्टर. माण्डा धाकेश्वर सिंह स्मैकियों पर बड़ी कार्रवाई की है,इंस्पेक्टर माण्डा धाकेश्वर सिंह ने बताया कि माण्डा पुलिस व एसओजी की टीम ने माण्डा थाना क्षेत्र के कनेवरा गांव में दबिश देकर आरोपी संगीता दुबे पत्नी दयाशंकर दुबे उर्फ़ मेंटल के कब्जे से 63 ग्राम नशीला मटमैला पाउडर,स्मैक व 2 अदद मोबाइल एवं 1700 रूपये नगद बरामद किया गया,व आरोपी मयाशंकर उर्फ बलिस्टर पुत्र वासुदेव उर्फ़ मुचुन दुबे निवासी कनेवरा थाना माण्डा के कब्जे से 55 ग्राम नशीला मटमैला पाउडर स्मैक एक अदद मोबाइल ₹800 नगद बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया,उक्त गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दिघिया रामबहादुर सिंह दरोगा सुभाष यादव आदि पुलिसकर्मी रहे,व एसओजी प्रभारी यमुनापार संतोष कुमार सिंह भी पुलिस कर्मियों के साथ शामिल रहे,इंस्पेक्टर माण्डा धाकेश्वर सिंह ने कहा की इसी तरह स्मैकियों पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी,क्षेत्र में लगातार स्मैकियों व अवैध जहरीली शराब बनाने वाले तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए टीम गठित की गई कई दिनों से तस्करों की तलाश की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर आज स्मैकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है।लगातार इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनमानस की जिंदगी बचाई जा सके।इंस्पेक्टर माण्डा धाकेश्वर सिंह ने कहा की और कई लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है,स्मैक से जुड़े लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी,किसी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा,फिर हाल इस करवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

Related Articles

Back to top button