कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जो सेवा की है- अनुग्रह नारायण सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज नगर निगम प्रयागराज और प्राइवेट काम करने वाले 300 सफाई कर्मचारियों को कोरोना पीरियड में बिना जान की परवाह किए काम करने के लिए सम्मान के रूप में नुमानी गेस्ट हाउस जार्जटाउन में सफाई सुरक्षा कवच के रूप में हेल्मेट दस्ताना , सैनिटाइजर आदि रुरल इण्डिया सपोर्टिंग ट़स्ट एवं सहयोगी संस्था विज्ञान फाउंडेशन के तत्वावधान में वितरण किया गया । सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह मे पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने कहा कि कोरोना पीरियड में सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जो सेवा की है , वह सेवा अमूल्य है और देश हमेशा याद करेगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह , पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह , समाजसेवी अनुराधा , राघवेन्द्र सिंह एडवोकेट , सुभाष पाण्डेय , वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह आनंद घिल्डियाल , भास्कर सिंह , नुमानी जी , तनवीर , रिंकू यादव ,शुभम कुमार आदि उपस्थित थे ।



