नौ दिन सुनिये रामकथा ‘के 50वा वर्ष उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा

समिति अपना 50 वाँ मानस सम्मेलन 16 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक आयोजित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग के श्रोताओं को निरंतर 50 वर्षों से अपने परम लोकप्रिय कार्यक्रम ‘ नौ दिन सुनिये रामकथा ‘के माध्यम से प्रभु श्री राम की कथा का श्रवण करा रही ‘श्री रामचरित मानस – सम्मेलन समिति ‘इस वर्ष अपनी संस्थापना के 50 वर्ष पूरा कर रही है । 1971 में अपने पहले मानस – सम्मेलन को प्रारम्भ कर
इस वर्ष समिति अपना 50 वाँ मानस सम्मेलन 16 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक आयोजित कर
रही है । इस संदर्भ में आज समिति की सम्पन्न सामान्य सभा में अध्यक्ष लल्लूलाल गुप्त ‘ सौरभ ‘ ने सदस्यों से पूरे उत्साह से स्वर्ण जयंती वर्ष के लिये जुट जाने को कहा । उन्होंने कहा कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर पधारने का अनुरोध किया गया है । आशा है परम रामभक्त योगी जी आमंत्रण स्वीकार कर पधारने की कृपा करेंगे ।आगे बताया कि भारत के मूर्धन्य मानस- मर्मज्ञ रामकथा वक्ताओं को मानस – सम्मेलन में सादर अमंत्री किया गया है। और सभी पधारेंगे , राम की पावन कथा सुनाएंगे । कार्यक्रम में अनेक पुण्यप्रवर , धर्मधुरीन संत महात्माओं के दर्शन प्रवचन का भी लाभ लोगों को मिलेगा ।
सभी सदस्यों ने पूर्ण मनोयोग से स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने का आश्वासन दिया । प्यारेलाल केसरवानी , प्रेमचंद्र जायसवाल , किशोरी लाल , धर्मेंन्द्र जायसवाल राजू , अशोक कुमार , राजीव गुप्त बिट्टू , ओम प्रकाश कसौंधन , गणेश प्रसाद जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।




