Latest

डॉ हरिप्रकाश बने सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव,दी बधाई

प्रयागराज़ (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से महासचिव कुलदीप यादव ने डॉ हरि प्रकाश यादव को सपा शिक्षक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत किया है। डॉ हरि प्रकाश स्नातक निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद झाँसी क्षेत्र से पूर्व में “ अटेवा “ से उम्मीदवार भी रहे हैं और वर्तमान में मथुरा इंटर कालेज नहरपुर आजमगढ़ में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। इस मनोनयन पर डॉक्टर हरि प्रकाश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है साथ ही पेंशन के मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल करने के सभी शिक्षकों कर्मचारियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता किया। डॉक्टर प्रकाश यादव के मनोनयन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री एवं छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह,लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मऊ मानिकपुर से विधानसभा के प्रत्याशी रहे डॉ निर्भय सिंह पटेल ,समाज वादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव संत लाल वर्मा , इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व महामन्त्री व पूर्व जिला महासचिव मानिक चंद पटेल ,अधिवक्ता सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अरुण यादव डॉक्टर सत्यम यादव राजेंद्रजी विजय कुमार ,दान बहादुर मधुर ,मिथिलेश मौर्या ,उपेंद्र वर्मा,महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, बंटी सिंह, आशीष पाल अशोक सिंह पटेल युवराज रविंदर यादव धर्मेंद्र यादव छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता आशुतोष यादव गुड्डू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अजीत यादव, चन्द्र शेखर ,अरविंद वर्मा सहित तमाम समाजवादी साथियों ने इनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी और सभी ने एक स्वर से यह भी कहा कि उनके मनोनयन से आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी को बहुत बड़ा लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button