Latest
यूक्रेन में फसे भारतीय छात्रों की सलामती के लिए मांगी दुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।बहादुरगंज में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने यूक्रेन में फसे भारतीय छात्रों के सकुशल वतन वापस आए इनकी सलामती की दुआ किया।
बहादुरगंज मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए नमाजियों ने यूक्रेन में हो रहे बमबारी में फंसे भारतीय छात्र अपने अपने घरों को सही सलामत पहुंचे।नमाजी इरशाद उल्ला ने सरकार से यह मांग करते हैं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द सरकार वापस बुलाएं । जिस तरीके से वहां पर रूस यूक्रेन में जंग हो रही है । वहीं भारत में उनके परिवारों पर क्या बीत रही है कि हम सब जानते हैं। सरकार जल्दी से जल्दी यूक्रेन सरकार से बात करके भारतीय छात्रों को वापस बुलाएं।




