जैक सेवा ट्रस्ट ने की अपील…

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं को भारत वापस लाने की अपील
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।जैक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सिराज खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामहिम राष्ट्रपति विदेश मंत्री तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं तथा भारतीय लोगों को भारत में वापस लाने की मांग की है। श्री सिराज ने अपने पत्र में कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं को निकलने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा है जो भी छात्र छात्रायें टैक्सी एवं ट्रेन आदि से जाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें रूसी सेना रोक कर परेशान कर रही है तथा उनको अपने साथ ले जा रही है यह भी पता नहीं चल रहा है कि वह लोग भारतीय छात्र छात्राओं को कहां ले जा रहे हैं भारतीय छात्र छात्रायें यूक्रेन में भारतीय दूतावास में संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं । परंतु उनका फोन भारतीय दूतावास नहीं उठा रहा है न ही कोई सलाह दे रहा है। श्री सिराज ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में भारत सरकार का यह कर्तव्य हो जाता है कि वह यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं तथा भारतीय नागरिकों को भारत लाने का प्रयास करें।



