Latest

जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज

जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में सात जिलों के 422 वार्डों में 1283 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। जम्मू-कश्मीर में चार चरणों में होने वाले निकाय चुनाव में 2990 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 244 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।

रविवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने श्रीनगर में उच्च स्तरीय बैठक में चुनावी तैयारियां का जायजा लिया। चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए किए प्रबंधों व सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की। राज्य में चुनाव पर कड़ी नजर रखने के लिए 22 जिलों में 23 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button