Latestमध्यप्रदेश

ईमानदारी से टैक्स भरने वालों को ईनाम देगी सरकार, मिलेगा VIP ट्रीटमेंट

बिजनेस डेस्कः सरकार देश के ईमानदार टैक्सपेयर्स को सम्मानित करने के लिए एक विशेष योजना बना रही है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अंतर्गत एक कमेटी का गठन किया है, जो इस मामले में अपनी रिपोर्ट देगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य टैक्सपेयर और सरकार के बीच विश्वास बढ़ाना है।

मिलेगी ये सहूलियत
योजना के तहत ईमानदार टैक्सपेयर को राज्यों के गवर्नर के साथ चाय पीने का मौका दिया जा सकता है। एयरपोर्ट चेकइन करने में छूट दी जा सकती है। एयरपोर्ट पर लॉज के एक्सेस में छूट मिल सकती है। पासपोर्ट में प्राथमिकता दी जा सकती है। साथ ही डेडीकेटेड टोल लेन में छूट देने के बारे में विचार किया जा रहा है।

2004 में लागू हई थी योजना
इससे पहले भी आयकर विभाग की एक सम्मान योजना थी, जिसमें टैक्सपेयर्स को रिवॉर्ड दिया जाता था, लेकिन 2004 के बाद इसे बंद कर दिया गया। इसी बीच सरकार काले धन और बेनामी संपत्ति के लिए कानून लेकर आई। ऐसे में ईमानदार टैक्सपेयर में भरोसा कायम करने को लेकर सरकार दोबारा इस योजना को शुरू करने जा रही है।

इन देशों में भी मिलता है ईनाम
जापान, फिलीपिंस और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में टैक्स भरने वालों का सम्मान किया जाता है। जापान में इस तरह के टैक्सपेयर का वहां के राजा के साथ फोटो खिंचवाया जाता है। दक्षिण कोरिया में ईमानदार टैक्सपेयर्स को एयरपोर्ट पर VIP कमरे और फ्री पार्किंग की सुविधा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button