Latest

माघ मेला: हर घाट से चलेंगे मोटर बोट प्राधिकरण ने जारी किया 40 बोट चलाने के आदेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में आम लोगों की सहूलियत को देखते हुए मेला प्रशासन इस बार हर घाट से मोटर बोट का संचालन करेगा। प्रशासन अब तक वीआईपी घाट से ही मोटर बोट चलाता था।

इस बार ऐसी व्यवस्था इसलिए की जा रही है ताकि जरूरत पडऩे पर लोगों को समय से उपचार आदि दिया जा सके।

मेले में इस बार 36 घाट बनाने की तैयारी है ताकि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा सके। लोगों में सोशल डिस्टेसिंग हो। हर घाट पर कम से कम एक मोटर बोट जरूर रखी जाएगी। अब तक मोटर बोट वीआईपी घाट पर रखी जाती थी।

जहां से लोग स्नान के लिए संगम जाते थे और वापस आते थे। प्राधिकरण ने 40 नावों को चलाने के लिए आदेश जारी किया है। मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि मेला अवधि के लिए 10 गद्देदार बोट होंगे, जबकि स्नान पर्व पर 75 बोट उपब्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button