भाजपा कार्यालय पर महिलाओं ने मनाई होली

प्रयागराज में ढोल नगाड़ों पर थिरकती रहीं महिलाएं
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। होली भले ही अगले सप्ताह हो लेकिन भाजपा के लोग 10 मार्च को होली के मूड में दिखे। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में जश्न जैसा माहौल दिख रहा है। प्रयागराज के भाजपा कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पूरे जोश के साथ जश्न मनाया और एक दूसरे को भाजपा की जीत की बधाई दी। सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने अबीर व गुलाल भी लगाए। देश भक्ति गीतों पर थिरकतीं रहीं। डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी पर फिर से विश्वास जताया है। यह प्रदेशवासियों की जीत है।
सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष प्रिया कैथवास ने कहा कि फिर से हम सत्ता में हैं। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास होगा और महिलाएं सुरक्षित होंगी। इसी तरह अंजू पांडेय, अनपूर्णा मिश्रा, सुजाता कुमारी, जया, नम्रता सिन्हा समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि यूपी में फिर से बाबा का बुलडोजर चलेगा। जो माफिया बचे हैं उन पर भी बुलडोजर चलेगा।



