FEATUREDदेश

जीवन ज्योति हॉस्पिटल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं का हुआ सम्मान

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे: महिला होने पर हमे गर्व करना चाहिए- डॉ वंदना बंसल

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अंतराष्ट्रीय महिला वीक के अंतर्गत जीवन ज्योति हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक कार्यक्रम हुआ जिसमे उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला डॉक्टर्स व कर्मचारियों को जीवन ज्योति हॉस्पिटल की निदेशक व प्रसिद्ध आई.वी.एफ व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना बंसल व वरिष्ठ कंसलटेंट डॉ अजय गोपाल ने सम्मानित किया। हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों में कार्यरत जैसे स्त्री रोग विभाग , स्किन, बाल्य रोग विभाग, एकाउंट्स, आई०सी०यू० इमरजेंसी विभाग, एन०ए०बी०एच० हाउस कीपिंग व अन्य क्लीनिकल व नॉन क्लीनिकल विभागों में महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों थे डॉ अंजुला सहाय, डॉ शिप्रा वर्मा‚, डॉ अंजलि श्रीवास्तव, नेहा त्रिपाठी, डॉ सिमरन श्रीमाली , ममता तिवारी, सी०ए० श्रुति गुप्ता , प्रीती चढ्ढा आदि को मेमेंटो दिया गया व उनके कार्य की प्रशंसा की गयी। कई नर्सिंग स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ वंदना बंसल नै कहा की हमे हर पल महिला होने पर गर्व करना चाहिए , क्यूंकि नारी शक्ति का प्रतीक है। आज कई ऐसे कार्य जो पुरुष नहीं कर पाते वह भी महिलायें कर लेती हैं। अपनी कार्यकुशलता पर हर महिला को गर्व होना चाहिए। क्यूंकि उनके अंदर इतनी काबलिया है की वह घर के साथ साथ बाहर का काम भी निपुणता से करती हैं। जीवन ज्योति हॉस्पिटल को चलाने में कई महिलाएं सहयोग कर रहीं हैं। उनकी कार्यकुशलता के कारण हम मरीज़ों को गुणवत्तापूर्ण सेवायें दे पा रहें हैं। आज जरूरत है की हर माता पिता अपनी बेटियों को अच्छे से पढ़ाएं व उनको इस लायक बनाएं की वो देश का नाम रोशन करें। यदि दिल में लगन मेहनत और आगे बढ़ने का जज़्बा हो तो महिलायें कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button