प्रदेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। होली पर रोडवेज अपनी सभी रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा, साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। प्रयागराज में सिविल लाइंस, जीरो रोड और लीडर रोड से अतिरिक्त बसों का संचालन व अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जाएगा। सभी अधिकारियों को बस अड्डों का निरीक्षण करने और त्योहार पर यात्रियों को बस उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

प्रयागराज से लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर नौ बसें

रोडवेज दिल्ली की ओर से आने वाली भारी भीड़ को देखते ही इस रूट पर सर्वाधिक अतिरिक्त बसें चलाएगा। दरअसल ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद अब परदेशी बसों से वापस आने का प्रयास करेंगे। ऐसे में बसों पर दबाव बढ़ेगा। इस दबाव से निटपने के लिए कुल 28 अतिरिक्त बसें प्रयागराज से चलेंगी। प्रयागराज से कानपुर-दिल्ली रूट पर 19 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इसके अलावा प्रयागराज से लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर नौ बसों को चलाएगा।

148 अतिरिक्त फेरों का संचालन

परिवहन निगम की बसें 148 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। यहां से बनारस, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गोंडा, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कानपुर, लखनऊ, कौशांबी, बांदा समेत सभी रूटों पर बसों का संचालन होगा। प्रत्येक आधे घंटे पर एक बस निर्धारित रूट पर भेजी जाएंगी। अगर भीड़ बढ़ती तो रिजर्व में मौजूद बस को तत्काल उस रूट की बसों के साथ लगाया जाएगा और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

लोकल रूट पर अतिरिक्त फेरे

प्रतापगढ़, कौशांबी, हंडिया, मीरजापुर समेत लोकल रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगेंगे। इसके लिए सभी बस चालक व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। यात्रियों को बसों का ज्यादा इंतजार न करना पड़े और होली मनाने के लिए समय पर वह अपने घर पहुंच जाए इसका प्रबंध किया जा रहा है।

चुनाव ड्यूटी में 80 बसें भेजी गई हैं

चुनाव ड्यूटी में प्रयागराज परिक्षेत्र की 180 बसें भेजी गई हैं। इनमें स्थानीय 80 बसें भी शामिल हैं। इन बसों की अभी तक वापसी नहीं हो सकी है। 140 बसों की वापसी हुई हैं, 40 अगले कुछ दिनों में प्रयागराज आ जाएंगी। इसके बाद इन बसों का इस्तेमाल यात्री सुविधाओं के रूप में किया जाएगा।

सभी बसें दो दिन में वापस लौटेंगी : क्षेत्रीय प्रबंधक

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस विसेन ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से सभी बसे दो दिन में आ जाएंगी। इन बसों के आने से यात्रियों को बसों के लिए इंतजार नहीं करना होगा। होली पर विशेष तौर पर 28 अतिरिक्त बसें चलाई जायेंगी। जबकि अतिरिक्त रूप से बसों का 148 फेरा लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button