जब सीएम योगी के पहुंचने पर लगे ‘हिंदुओं का शेर’ वाले नारे

इलाहाबाद। देश की सबसे लंबी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘हिंदुओं का शेर’ वाले नारे से किया. शुक्रवार को करहेड़ा पुल के पास एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, जय श्रीराम और हर हर महादेव के भी नारे लगाए. योगी के गाड़ी से उतारते ही कार्यकर्ता नारे लगाने लगे, “देखो देखो कौन आया हिंदुओं का शेर आया.”
इसके बाद अपने मंत्रियों, सांसद, विधायकों और अधिकारीयों की मौजूदगी में सीएम योगी ने देश के सबसे लंबे एलिवेटेड रोड का फीता काटकर उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद को 1791 करोड़ की सौगात देते हुए कई योजनाओं का लोकात्र्पन और शिलान्यास भी किया.
उद्घाटन के बाद कविनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में विकास कार्यों को ओरका गया. उनकी सरकार समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.एलिवेटेड रोड का उद्घाटन होते ही आज से दुपहिया और चार पहिया वाहन इस रोड पर दौड़ने लगेंगे. यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक बनी ये एलिवेटेड रोड करीब 10.30 किमी लंबी है. लोगों को इस रोड के खुलने का बेसब्री से इंतजार था. कहा जा रहा है कि इस एलिवेटेड रोड के खुलने से चंद मिनटों में ही यूपी गेट से राजनगर पहुंचा जा सकेगा.
देश का सबसे लंबी एलिवेटेड रोड
अखिलेश सरकार के दौरान नवंबर 2014 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था. 227 सिंगल पिलर्स पर छह लेन की 10.30 किलोमीटर लंबी इस रोड को बनने में तीन साल चार महीने से ज्यादा का वक्त लगा. जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में इस रोड पर कार और दुपहिया वाहन ही दौड़ेंगे.
इस एलिवेटेड रोड के खुलने से दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा. इतना ही नहीं दिल्ली से मेरठ पहुंचने में वक्त भी कम लगेगा.




