Latest

दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में नारी बारी गांव के पास शनिवार दोपहर दो ट्रकों की टक्कर से एक चालक की मौत हो गई। हालांकि जान बचाने बचाने के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी खांस सगरा गांव निवासी रईस 32 वर्ष पुत्र वाहिद एक पुत्र, एक पुत्री एवं पत्नी तबस्सुम का भरण पोषण करने के लिए ड्राइवरी करता था। वह मुम्बई से खलासी के साथ ट्रक लेकर आ रहा था। रास्ते में शंकरगढ़ के नारी बारी गांव के पास उसकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गयी। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया और परिजनों को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन पहुंचे, लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button