एनएसयूआई ने नोटबन्दी के चौथे वर्षगांठ के इस काला दिन पर नरेंद्र मोदी के सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नोटेबंदी की 4 वर्षगाँठ पर इलाहाबाद विश्विद्यालय में प्रयागराज NSUI के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदबुद्धि प्रदान करने हेतु सदबुद्धि यज्ञ आयोजित किया । ईश्वर से कामना की गई कि मोदी द्वारा देश में नोटेबंदी,ग़लत GST जैसे तुग़लखि फ़रमान जारी करना आज भारत के पिछड़े पन का कारण है, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव व सहप्रभारी अंशु मिश्र ने कहा कि देश का आज जो खस्ताहाल है उसका कारण नरेंद्र मोदी के तुगलकी फ़रमान नोटबन्दी से है जिसे सम्हालने की जरूरत के साथ देश को पटरी पर लाने की जिम्मेवारी होनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज छात्रों की बदतर हालत है,छात्र पढ़ाई छोड़ मजदूर बनने को मजबूर हो चुका है।
उसकी जिम्मेदार ये नोटबन्दी की सरकार है नरेंद्र मोदी है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि आज हम इस यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से कामना किये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सद्बुद्धि मिले जिससे देश के भविष्य छात्रों के साथ अनादर न हो। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव ,सह प्रभारी अंशु मिश्रा,प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव,जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर,कोमलाक्ष गिरी,अर्जुन यादव,प्रवीण प्रतापूर,विवेक सिंह,अमित पांडेय,इत्यादि



