Latest

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला सहित दो की मौत, पांच घायल

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक हरहर गांव के सामने लखनऊ रोड पर रविवार दोपहर एक अनियंत्रित कार ने पहले एक दंपती की बाइक में टक्कर मार दी और फिर सड़क किनारे बैठी बुजुर्ग महिला को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बुजुर्ग महिला और बाइक सवार पुरुष की मौत हो गई जबकि बाइक सवार की पत्नी और कार सवार चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर फाफामऊ से लखनऊ की तरफ जा रही कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे बैठी वृद्धा को उड़ाते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मलाक हरहर दशमीबाग निवासी जग्गी देवी (65 वर्ष) और बाइक सवार मलाक हरहर गांव के प्रमोद कुमार (55 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि मृतक प्रमोद की पत्नी आशा देवी (50 वर्ष) की हालत नाजुक बनी है। वहीं पेड़ में टकराने से कार में सवार चालक धीरज सोनी निवासी मंसूराबाद और उसके परिवार की दो महिलाएं व एक बच्चा भी घायल हो गया।

Related Articles

Back to top button