Latest

ट्रक की टक्कर लगने से छात्रा की मौत

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। बारा थाना क्षेत्र के गन्ने गांव के पास एक ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। बारा के सुरवल साहनी गांव निवासी सुनील साहू की 13 वर्षीय बेटी आरती साहू सोमवार सुबह गन्ने गांव में स्थित स्कूल जाने के लिए साइकिल से गयी, जहां स्कूल के पास वह ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते उसके परिवार के लोग पहुंचे और कार्रवाई करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button