Latest

राम मन्दिर निर्माण कार्य को देखते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रामलला के दरबार में टेका माथा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सरयू तट पर किया पूजन-अर्चन

( अनुराग शुक्ला ) अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार ) भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को रामलला के दरबार में माथा टेकने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अयोध्या पहुंचे और श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। जेपी नड्डा और मुख्यमंत्रियों ने परिवार के साथ सरयू सलिला की आरती उतारी और सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया।
इस दौराना पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह दिल की तमन्ना थी कि यहां भव्य राम मंदिर बने। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हो जाने के बाद वहां मुख्यमंत्रियों की एक बैठक हुई। हम सभी राम लला के दर्शन करना चाहते थे। हम बन रहे भव्य मंदिर का निरीक्षण भी करना चाहते थे। मुख्यमंत्री समय-समय पर मिलते रहते हैं। चूंकि सभी काशी आए थे तो वो साथ में राम लला के भी दर्शन करना चाहते थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि सौभाग्य है कि रामलला की जन्मभूमि के अब फिर से दर्शन होंगे। राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ। सब सुखी, निरोग रहे और सबका मंगल हो। दर्शन पूजन में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चैहान एवं उनकी धर्मपत्नी, त्रिपुरा के बिप्लव देव एवं उनकी धर्मपत्नी, गोवा के प्रमोद सावंत उनकी धर्मपत्नी, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, असम के हेमंत विश्वा शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी, गुजरात के भूपेन्द्र भाई पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी, अरूणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू एवं उनकी धर्मपत्नी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. विशेन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी, अरूणांचल के उपमुख्यमंत्री ोनामीन एवं उनकी धर्मपत्नी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी तथा बिहार की उपमुख्यमंत्री सुश्री रेनू देवी, गोवा के उपमुख्यमंत्री चन्द्रकांत कावेलकर, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यथंगों पट्टन के अलावा राज्यसभा सांसद विनय शास्त्र बुद्वे शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने सभी की आगवानी की तथा राज्य सरकार के तरफ से सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री/विशिष्ट अतिथियों द्वारा हनुमानगढ़ी का दर्शन एवं पूजन किया गया। सभी लोगों ने श्रीराम लला मंदिर में दर्शन पूजन किया। मुख्य पूजन श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास एवं उनकी टीम द्वारा कराया गया तथा सरयू आरती शशिकांत दास एवं उनकी टीम द्वारा कराया गया।

*मंदिर निर्माण के कार्यो की ली जानकारी*

रामलला के दर्शन पूजन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रामजन्मभूमि के निर्माण में कार्य कर रहे संस्था के प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की भी सराहना की गयी। रामलला मंदिर के परिसर में स्थापित मंदिर निर्माण के कार्यो की जानकारी ली तथा वहां प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण एलएण्डटी के प्रमुख इस परियोजना के विनोद मेहता द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि जो कन्टक्शन चल रहा है उस पर भव्य श्रीरामलला मंदिर का निर्माण हो रहा है तथा जो ध्वज लगा है उस पर भगवान राम लला का जन्मस्थान है। वहां पर प्रधानमंत्री द्वारा 5 अगस्त 2020 को भूमिपूजन किया गया था। प्रस्तुतिकरण में उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर तीन तलों का बनेगा, जिसकी लम्बाई 388 फिट, चैड़ाई 250 फिट और ऊंचाई 161 फिट आदि होगी। मंदिर का निर्माण/डिजाइन 1000 अवधि मानकर किया जा रहा है। मंदिर के निर्माण में लोहे का प्रयोग नही किया जा रहा है इसमें तांबे का प्रयोग किया जा रहा है और इसकी भराई एक विशेष बिल्डिंग मैटेरियल से की जाती है। करीब इसमें 26000 ग्रेनाइट के ब्लाक लगाये जायेंगे। इसके अलावा इसमें राजस्थानी विशेष पत्थरों का इस्तेमाल किया जायेगा। मंदिर का निर्माण रात दिन चल रहा है इसको वर्ष 2023 अन्त तक पूरा होने की संभावना है। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय द्वारा किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेन्द्र दास, विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, डा. अनिल मिश्र के अलावा राजेन्द्र सिंह पंकज, जगन्नाथ, सांसद ल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, शोभा सिंह चैहान, गोरखनाथ बाबा, रामचन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि आलोक सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button