FEATUREDLatestअतीतइलाहाबाद समाचार

50 फुट ऊंचे बेशकीमती रथ पर विराजमान होकर दर्शन देंगे ठाकुर रंगमन्नार

मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार ) ।वृंदावन में स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री रंगमन्दिर के ब्रम्होत्सव की छटा ही अनूठी है। जिसमे मुख्य आकर्षण का केंद्र है। रथ का मेला जो दस दिवसीय ब्रम्होत्सव के सातवें दिन आयोजित किया जाता है। जिसमे ठाकुर रँगमन्नार, श्री देवी व भूदेवी के चल श्री विग्रह के साथ विराजमान होकर भक्तो को कृतार्थ करते है।यह अद्भुत रथ अपने आप मे अनके विशिष्टताओं को समेटे हुए है। लगभग पचास फीट ऊंचाई के इस बेशकीमती चंदन के रथ में साथ विशिष्ट किस्म की लकड़ी का प्रयोग किया गया है।

जो केवल सीमांत के सुदूर जंगलों में ही मौजूद है। रथ के मुख्य भाग में चार उच्चश्र्वा घोड़े व मुख्य रक्षक जय विजय के अलावा परियां विराजमन है। रथ को विविध प्रकार के पुष्प पताकाओं, घण्टियों व झालरों से आच्छादित किया जाता है। मन्दिर के पुरोहित गोविंद किशोर मिश्र के अनुसार ठाकुरजी प्रातः सवा सात बजे रथ में विराजित होंगे। एक घण्टे के विशेष अनुष्ठान के उपरांत सवा आठ बजे रथ बड़ा बागीचा के लिए प्रस्थान करेगा। जिसे खिंचने के लिए आसपास के ग्रामीण ही नही बल्कि भक्त खासे लालायित रहते है। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

Related Articles

Back to top button