महबूबा मुफ्ती पर गरजे गणेश केसरवानी, दी चेतावनी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी में आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान शिविर के समापन दिवस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचने का काम किया है।
और भारत का भविष्य गढ़ने का काम किया आज उन्हीं की बदौलत देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हुई है देश के अंदर धारा 370 ,35a ,आर्टिकल का खात्मा करके भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
लेकिन पूर्व जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह महबूबा मुफ्ती आज भी कश्मीर के अंदर धारा 370 ,35a आर्टिकल लगाने के नाम पर सपने देखते हुए देश तोड़ने का काम कर रही है।
जिसे किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्वीकार करने वाली नहीं है और उन्हें चेतावनी देता हूं अब काश्मीर के अंदर बड़ी शान के साथ भारतीय तिरंगा लहराता है और लहराता रहेगा और जो इस तिरंगे के विरोध में आवाज उठाएगा उसकी आवाज को कुचल दिया जाएगा।
याद रहे जो देश तोड़ने का अब सपना देखेगा हमारी सरकार उसको तोड़ के रख देगी। कार्यक्रम का समापन राजेश केसरवानी ने राष्ट्रगान गाकर के किया
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी, रमेश पासी , राजेश केसरवानी ,राजू पाठक रितेश केसरवानी, बृजेश श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, केशव शर्मा, दीपक शर्मा, पार्षद कुसुमलता ,नीरज टंडन, पूजा कक्कड़ ,प्यारे लाल जायसवाल ,आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे



